इस पोस्ट के माध्यम से आप बोली-भाषा में प्रयुक्त "व्यंजनों" के विषय में जान पाएंगे। हिंदी व्याकरण में व्यंजनो की संख्या "36" है जो की निम्नवत है :-
गुलबंद/गळाबंद-गुलबंद(पहाड़ में पहने जाने वाला आभूषण)
"क"
काफळ/काफड-काफल(A Traditional fruit Of Uttarakhand )
"क" से अन्य शब्द-अर्थ -
- कंडा/कंडी/घिरलो-घिलो-पीठ पर ढोने वाली रिंगाल की टोकरी
- कंकोड़ा-जंगली करेला
- कंगला-भिखारी
- कंडाळी-बिच्छू घास
"ख"
खंद्वार/खनार-खंडहर(Ruin Place/house/building)
"ख" से अन्य शब्द-अर्थ -
- खड़ौ/खड़ाऊ-पैरो में पहने जाने वाली लकड़ी की चप्पल
- खुपरी-खोपड़ी
- खल्याण-खलिहान
- खड़वाळ-गड्ढ़ा
- खटलु(खटुला)-चारपाई
"ग"
गुलबंद/गळाबंद-गुलबंद(पहाड़ में पहने जाने वाला आभूषण)
(A Traditional Ornament Of Uttarakhand)
"ग" से अन्य शब्द-अर्थ:-
- गेडू/भड्डू-दाल पकाने का बर्तन
- गंदेलु-कढ़ी पत्ता
- गौणा-गहने(आभूषण)
- गौड़ी-गाय
- गूणी -लंगूर
- गिगाड़ु-केकड़ा
"घ"
घस्यारी/घस्यािरी /घसेर-घास ले जाती महिला (Women Carrying Grass )
"घ" से अन्य शब्द-अर्थ-
- घट/घराट-पनचक्की
- घोडु-घोडा
- घोळ-घोंसला
- घांडि-पशुओ के गले में बाँधी जाने वाले घंटी
"ड०"-
---------------------------------------
"च"
चखुला/चाखुल/चलखुड़ि-चिड़िया(Bird)
"च" से अन्य शब्द-अर्थ
- चुफली/चुफई/चोटा-चुटिया
- चंचेड़ा-एक प्रकार की बरसाती सब्जी
- चौळ-चांवल
"छ"
छोलिया/छोल्या-पारम्परिक कुमाउनी नृत्य (A Traditional Dance Of Kumaun)
"छ" से अन्य शब्द-अर्थ
- छंतोळि/छतर -धार्मिक यात्राओं में प्रयोग होने वाली बांस की छतरी
- छौडु-पानी का झरना
- छौलु-कुत्ते का पिल्ला
- छांछ-मट्ठा
- छुरी-चाक़ू
"ज"
- जड़ौ-बारहसिंघा
- जड्यून-मुंडन
- जमौण -पौधा उगना
- जुन्याली-चन्द्रमा का प्रकाश
- जोगणी-जुगनु
"झ"
झांगाव/झंगोरु/झंगोरा-बारीक पहाड़ी अनाज(A Traditional Hill Crop)
"ञ"
---------------------------------------
"ट"
टोपलि/खोपि/डिगुवा-टोपी(Cap)
"ट" से अन्य शब्द-अर्थ-
- टिकुली/बिंदुली-माथे की बिंदी
- टेक्वा-सहारे की लाठी
- टिमरू-औषधीय गुणों वाला कांटेदार जॅंगली पौधा
- टिमाटर-टमाटर
"ठ"
ठूंस/बालडि/मूठ-अनाज की बालियों का गुच्छा
"ठ"से अन्य शब्द-अर्थ
- ठेलो/ठैलकु/पटलि-लकड़ी की चौकी
- ठोढ-चोंच
- ठंडो-ठंडा
"ड"
डान/डांडा/डाण्डो-पर्वत(Mountain)
"ड" से अन्य शब्द-अर्थ
- डंगर/चईन-पशु
- डोला-पालकी या डोली
- डुण्डु-नौका
- डिगचि-पीतल की देगची
- डरैबर-ड्राइवर
"ढ"
ढिबरा/ढेबरा-भेड़/भैड़(Sheep)
"ढ" से अन्य शब्द-अर्थ-
- ढोल-ढोल
- ढांडु-ओला
- ढड्डू-बिल्ला
- ढक्याण-ओढ़ना
- ढंडी-तालाब या पोखर
"त"
तिबारी/बाठ/माच-पुराने ज़माने में बनने वाला सजावटी बरामदा(Designer Wooden Balcony )
"त" से अन्य शब्द-अर्थ-
- तिपुडु/टिपडा/टीप/कुनई-जन्म पत्री
- तसमै-खीर
- तसालु-लोहे का तसला
- तुंगनाथ-पंच केदारो में से एक
"थ"
थोरडु/ थोर/कठडि/कटड़ो-भैंस का बच्चा(Baby Buffalo)
"थ" से अन्य शब्द-अर्थ-
- थकुल/थकुली/थाई या मंगाई-थाली
- थडिया-एक गढ़वाली लोक-नृत्य
- थिंच्वाणी-आलू-मूली को कुचलकर बनाया जाने वाला साग
"द"-
दमौ/दमाउडी-ढोल के साथ बजाये जाने वाला वाद्य यंत्र(Traditional Music Instrument)
"द" से अन्य शब्द-अर्थ-
- दथड़ी/दथुली/दातरा-दरांती
- दै-दही
- दंतुपाति-दांतो की पंक्ति
- दरवाजु-दरवाजा
- दिवा-दिया/दीपक
- देळि-दहलीज
"ध"-
धगुली/कागुण-बच्चो को पहनाया जाने वाला चांदी का कंगन(Ornaments For Kids)
"ध" से अन्य शब्द-अर्थ-
- धणया/धणिया-धनिया
- धौडु-खेतों की सीढ़ीनुमा पंक्तिया
- धडांग-इंद्रधनुष
- धपैली-गुथें बालों की चुटिया
"न"
नत्थ/नथुली-नथ (Traditional Ornament Of Women)
"न" से अन्य शब्द-अर्थ -
- निसाण/निशाण-देवताओ के प्रतीक
- नरयूल-नारियल
- निमु-नीम्बू
- नौलु-पानी का कुंड
- निळै-न्यळै-निराई-गुड़ाई
"प"
पिंडालु/पिंडाव/पिरौं/गागुवे-एक प्रकार का कंद जो आलू की तरह होता है (Taro Root )
"प" से अन्य शब्द-अर्थ -
- पंदेरा-पानी का स्रोत
- पढ़ै-पढाई
- पथ्येला-झड़े हुए पत्ते
- पाळिंगु-पालक
- पुंगडु-छोटा खेत
"फ"
फ्योंली/पेंगनियारो-बसंत में खिलने वाला छोटा पीला फूल(A Wild Flower Of Hills)
"फ" से अन्य शब्द-अर्थ-
- बांठ/पांखा/फांकुडा-पंख
- फरडी-तोरण
- फिरकू-केले की फलियों का गुच्छा
- फळिण्डु-जामुन
"ब"
ब्वे/ईजा/ईजी -माँ(Mother)
''ब" से अन्य शब्द-अर्थ -
- बुरांस-पहाड़ो में प्राकृतिक रूप से उगने वाला फूल(राज्य वृक्ष)
- बौड़-बछड़ा
- बग्वाळ-उत्तराखंडी दीपावाली
- बल्द-बैल
- बथौं-तेज़ हवा
"भ"
भंकोर/करनाई-फूंक मारकर बजाये जाने वाला वाद्य यंत्र(Traditional Music Instrument)
"भ" से अन्य शब्दा-अर्थ -
- भांडा-बर्तन
- भात-चावल
- भेल्लि-गुड़
- भांडि-कूंडि-भांडे बर्तन
"म"
माछ/माछि/माछे-मछली(Fish)
"म" से अन्य शब्द-अर्थ -
- मूसा-चूहा
- मंगळ्यार-मांगल गायक
- मोल-गोबर
- मुशुकबाजा-मश्कबीन
- मांगण-सगाई
- मुंगरि-मक्की
"य"
यग्य/जज्ञ-यज्ञ(Oblation)
"य" से अन्य शब्द-अर्थ-
- यखुली-अकेला
- यमुनोत्री-चार धाम में से एक (यमुना नदी का उद्गम स्थल)
"र"
रणसिंगा-बिगुल की तरह बजने वाला यंत्र (Traditional Music Instrument)
"र" से अन्य शब्द-अर्थ-
- रस्या/रस्वाडा/रूसाड़ु-रसोई
- रडाघुस्सी-ढाल वाली सतह पर फिसलने का खेल
- रैयांस-उड़द जैसी एक दाल
"ल"
लोण/लुण/लूण-नमक(Salt)
"ल" से अन्य शब्द-अर्थ-
- लगुला-बेल(लताएँ)
- लयाड़ा-सरसो के खेत
- लोट्या-लोटा
"व"
वरनारैण/मंगेतरा-दूल्हा
"व" से अन्य शब्द-अर्थ-
- वंसी/बंसी/बांसुडी-बांसुरी(Flute)
- वासुकिताल-गढ़वाल हिमालय में केदारनाथ के पश्चिम में ब्रह्मकमल युक्त सरोवर
- वजिफ़ा-छात्रवृत्ति
"श"
शांख-शंख(Conch)
"श" से अन्य शब्द-अर्थ -
- शकरकंद-शकरकंद
- शय्या-पलंग
- शरम्यालु-शर्मिला
- शाग्यामर्च-शिमलामिर्च
"ष"
षटकोण-षटकोण(Hexagone)
"ष" से अन्य शब्द-अर्थ-
- षड़-सांड
- षटरसु-छ: प्रकार के स्वाद वाला भोजन
- षिक्का-शक्ल
"स"
स्टयाड़/स्टयाड़ो/सटयाडि/सटेडी-धान के खेत (Field of Paddy)
"स" से अन्य शब्द-अर्थ-
- स्वल्ट/स्वल्टि/घिलो-पीठ पर सामान धोने के लिए प्रयोग होने वाली रिंगाल की टोकरी
- सौदि-ताज़ी
- सग्वाडि-बगिया
- सापु-रुमाल
- सिराणु-तकिया
- सिलोटु-सिल
"ह''
हंसली/हंसुळि/कंठा-गले में पहने जाने वाला चांदी का गहना(A Traditional Oranament Of Silver)
"ह" से अन्य शब्द-अर्थ -
- हिंसर/हिंसालु/हिसऊ -कटीली झाड़ी पर लगने वाला पहाड़ी फल
- हरूप-अक्षर
- हल्दु-हल्दी
- हलवै-हलवाई
- हिंडवाल-झूला
- हत्वड़-हथौड़ा
"क्ष"
---------------------------------------------------"त्र"-
त्रिजुगीनारैण-त्रिजुगीनारायण(A Loard Shiva Temple In Uttarakhand)
"त्र" से अन्य शब्द-अर्थ -
- तिसूल/तिरशूल-त्रिशूल
- त्रिफला-तीन फलों(हरड़,बहेड़ा,आंवला)का मिश्रण
- त्रिभुवन-तीन लोक
"ज्ञ"
--------------------------------------------------------------------------